छात्रों की गूंज' पर केटीआर का राहुल पर वार

feature-top

भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तेलंगाना आकर छात्रों की समस्याओं का सामना करने की खुली चुनौती दी है। राहुल गांधी के देशव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' पर तीखा हमला बोलते हुए केटीआर ने कहा कि कांग्रेस नेता को राज्य दर राज्य रंग बदलना बंद करना चाहिए और तेलंगाना के छात्रों की असली 'गूंज' सुनने के लिए हैदराबाद के अशोक नगर या करीमनगर आना चाहिए। यह बयान केटीआर ने करीमनगर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित 'युवा समरभेरी' जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। 


feature-top