बिहार : सीबीआई पर लगी 'ब्रेक'; सरकारी कर्मचारियों पर जांच से पहले लेनी होगी मंज़ूरी

feature-top

बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के लिए राज्य सरकार की पूर्व सहमति को अनिवार्य कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब सीबीआई बिहार के लोक सेवकों  के खिलाफ सीधे तौर पर कोई नई जांच या एफआईआर  दर्ज नहीं कर सकेगी। इस नए निर्देश के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी को राज्य प्रशासनिक मशीनरी से जुड़े किसी भी मामले में कदम आगे बढ़ाने से पहले 'केस-दर-केस' के आधार पर राज्य सरकार से मंजूरी लेनी होगी।


feature-top