असम: जबरन वसूली और फर्जीवाड़े के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान, 29 जिलों से 330 संदिग्ध हिरासत में

feature-top

असम पुलिस ने राज्य में धोखाधड़ी, जबरन वसूली और पुलिस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। शुरू हुए एक बड़े राज्यव्यापी अभियान में पुलिस ने 29 जिलों से करीब 330 दलालों और जालसाजों को हिरासत में लिया है

यह बड़ी कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई पुलिस अधीक्षकों की उच्च स्तरीय बैठक के महज 48 घंटे बाद की गई है।

ऐसे दिया जाता था वारदातों को अंजाम 

असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने बताया कि यह सिंडिकेट मुख्य रूप से डिजिटल माध्यमों और सीधे संपर्क के जरिए आम नागरिकों को निशाना बना रहा था:

  • फर्जी पुलिस और वसूली: आरोपी खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, वकील या रसूखदार व्यक्ति बताकर लोगों को फोन करते थे। वे केस सुलझाने के नाम पर या डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलते थे।
  • थानों में दलाली: ये दलाल थानों के चक्कर काटते थे और सीधे-सादे फरियादियों को झांसा देकर उनकी FIR या सरकारी काम जल्दी कराने के बदले पैसे ऐंठते थे।
  • नौकरी के नाम पर ठगी: बेरोजगार युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्रों में फर्जी नौकरियां दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई।


feature-top