त्रिपुरा : पूर्व सीएम माणिक सरकार का आरोप— लेफ्ट उम्मीदवारों का नामांकन रोक रही बीजेपी

feature-top

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के दिग्गज नेता माणिक सरकार ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और नामांकन रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। यह आरोप त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के तहत आगामी ग्राम समिति चुनावों के नामांकन प्रक्रिया के दौरान लगाए गए हैं, जिसके लिए 28 सितंबर 2026 को मतदान होना है पत्रकारों से बात करते हुए माणिक सरकार ने कहा कि राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए हिंसक हथकंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है।


feature-top