उत्तर प्रदेश : सहारनपुर मस्जिद विध्वंस पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

feature-top

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर स्थित एक सदी पुरानी मस्जिद को गिराए जाने की कड़ी निंदा की है। प्रशासन द्वारा की गई इस बुलडोजर कार्रवाई पर ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या संविधान द्वारा दी गई धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी अब मुसलमानों पर लागू नहीं होती। 

यह कार्रवाई जिला अदालत द्वारा मस्जिद प्रबंधन समिति की उस याचिका को खारिज करने के बाद की गई, जिसमें प्रशासन द्वारा इसे सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण बताए जाने को चुनौती दी गई थी।


feature-top