स्वतंत्र भारद्वाज पर भड़के चिराग पासवान; पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

feature-top

जंतर-मंतर पर हुए हमले और सोशल मीडिया पर उसके कबूलनामे को लेकर विवादों में घिरे दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा राजनीतिक संरक्षण का झूठा दावा करने और केंद्रीय मंत्री को अपना "बड़ा भाई" बताने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल प्राथमिकी (FIR) और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह विवाद तब और गहरा गया जब पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए जांच एजेंसी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। चिराग पासवान ने कहा कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पॉडकास्ट पर खुलेआम यह कबूल कर रहा है कि उसने किसी पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। केंद्रीय मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे संगीन अपराध को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के बाद भी यदि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है, तो यह देश और समाज के सामने बेहद गलत उदाहरण पेश करेगा


feature-top