TMC के पूर्व युवा नेता विनय मिश्रा को भगोड़ा घोषित करने की ED ने उठाई मांग

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की एक अदालत में अर्ज़ी देकर तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के पूर्व नेता विनय मिश्रा को पश्चिम बंगाल में कथित कोयला और मवेशी तस्करी से जुड़े मामलों में 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' (FEO) घोषित करने की मांग की है।

ED ने 2 सितंबर को 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) अधिनियम, 2018' की धारा 4 और 12 के तहत स्पेशल कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की। इसमें मिश्रा को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने और उनकी संपत्ति ज़ब्त करने की मांग की गई है।


feature-top