महाराष्ट्र : VHP ने गरबा-डांडिया में मुसलमानों के प्रवेश पर लगाई रोक, आधार जांच अनिवार्य

feature-top

विश्व हिंदू परिषद नवरात्रि के गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाएगी। आयोजकों को आधार कार्ड और तिलक लगाकर हिंदू पहचान की पुष्टि करनी होगी। संगठन का कहना है कि ये कदम सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं। VHP के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने मूर्ति पूजा वाले त्योहारों में मुसलमानों की भागीदारी पर सवाल उठाए। उन्होंने सुझाव दिया कि मुसलमान अपना नवरात्रि उत्सव अलग से आयोजित करें।


feature-top