सुभाष चंद्रा पर सीबीआई की एफआईआर: ₹980 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

feature-top

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का एक नया मामला दर्ज किया है। चंद्रा पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से ₹980 करोड़ का कॉर्पोरेट लोन लेने के लिए अपनी कुल संपत्ति को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का आरोप है। यह लोन बाद में डिफॉल्ट हो गया, जिससे ब्याज मिलाकर सरकारी वित्तीय संस्थान को ₹1,322 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है।


feature-top