इंदौर मेट्रो के विस्तार के साथ भारत का ऑपरेशनल मेट्रो नेटवर्क 1,170 किलोमीटर पहुंचा: मनोहर लाल

feature-top

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भारत अगले दो वर्षों में मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। इंदौर में ₹2,850 करोड़ की लागत से तैयार मेट्रो रेल सेवा के विस्तारित 17 किलोमीटर लंबे रूट के उद्घाटन के बाद उन्होंने यह घोषणा की। विस्तार के बाद, भारत का कुल ऑपरेशनल मेट्रो नेटवर्क अब 1,170 किलोमीटर तक पहुंच गया है, जो अमेरिका के कुल नेटवर्क से केवल 216 किलोमीटर कम है।


feature-top