तमिलनाडु : विजय के इशारे पर बवाल, स्टालिन की बॉडी-शेमिंग का लगा आरोप

feature-top

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसफ विजय द्वारा विपक्ष के नेता और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर की गई एक शारीरिक टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल मच गया है। सोमवार को सदन में पुलिस विभाग के अनुदान अनुरोध पर चर्चा के दौरान, सीएम विजय ने 1975-77 के आपातकाल और मीसा कानून के तहत स्टालिन की गिरफ्तारी का जिक्र किया। इस दौरान विजय ने अपने हाथ को जबड़े के पास ले जाकर एक इशारा किया, जिसे विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगियों ने स्टालिन की शारीरिक स्थिति का मजाक उड़ाना (बॉडी-शेमिंग) करार दिया है। 

विपक्ष का आरोप है कि विजय ने इसके जरिए आपातकाल के दौरान चेन्नई सेंट्रल जेल में स्टालिन की पुलिस हिरासत में हुई बर्बर पिटाई और उसके कारण टूटे हुए जबड़े का सीधे तौर पर मजाक उड़ाया।


feature-top