भारत-म्यांमार सीमा से अवैध घुसपैठ मामले में NIA की पहली चार्जशीट, 7 विदेशी नागरिक नामजद

feature-top

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारत-म्यांमार सीमा के रास्ते अवैध रूप से देश में घुसपैठ करने वाले सात विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अदालत में अपनी पहली चार्जशीट पेश कर दी है। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत में दाखिल इस चार्जशीट में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डायक और छह यूक्रेनी नागरिकों—कामिनस्की विक्टर, हुरबा पेट्रो, स्लीविआक तारास, इवान सुकमानोव्स्की, स्टीफनकीव मारियन और होनचारुक मक्सिम—को नामजद किया गया है। हालांकि, एनआईए ने अभी इस मामले में कड़ा आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए (UAPA) नहीं लगाया है


feature-top