कर्नाटक : मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन ने BJP विधायक को कैमरे पर दिए अपशब्द

feature-top

कर्नाटक के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का हरिहर से बीजेपी विधायक बीपी हरीश के लिए अभद्र और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सामने आया है। विवाद तब शुरू हुआ जब हरिहर इलाके के किसानों का एक समूह भद्रा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी की मांग करने के लिए जिला मंत्री मल्लिकार्जुन के पास पहुंचा। किसानों ने बताया कि वे विधायक की सलाह पर मंत्री से मिलने आए थे। इस बात पर मंत्री ने गुस्से में आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो कैमरे में कैद हो गया।


feature-top