'भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होगा श्रीलंका कि ज़मीन का इस्तेमाल' : राष्ट्रपति दिसानायके

feature-top

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में भारत को भरोसा दिलाया कि कोलंबो कभी भी अपनी ज़मीन का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा के लिए नुकसानदेह गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा। साथ ही, दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें श्रीलंका वायु सेना द्वारा इस्तेमाल की जा रही भारत-निर्मित एयर-डिफेंस गन को आधुनिक बनाने का समझौता भी शामिल है।


feature-top