लाल किला ब्लास्ट : NIA की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवनली हिंद’ का पर्दाफाश

feature-top

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर एक बेहद खतरनाक और लंबे समय से चल रही आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है. एनआईए की जांच के अनुसार, नवंबर 2025 में हुआ यह ब्लास्ट कोई अचानक की गई घटना नहीं थी, बल्कि यह वर्ष 2022 से तैयार की जा रही एक बहु-वर्षीय बड़ी आतंकी साजिश "ऑपरेशन हेवनली हिंद" (Operation Heavenly Hind) का हिस्सा था l

एनआईए की जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि इस साजिश को अंजाम देने वाला नेटवर्क कोई सामान्य मॉड्यूल नहीं था, बल्कि यह पूरी तरह से शिक्षित और 'व्हाइट कॉलर' (White-Collar) पेशेवरों का एक समूह था l

  • मास्टरमाइंड की पहचान: मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत था l
  • संगठन से जुड़ाव: वह अल-कायदा (Al-Qaeda) के भारतीय विंग के एक पुनर्जीवित संगठन 'अंसार गजवत-उल-हिंद' (AGuH) का ऑपरेशनल इन-चार्ज था l
  • इस मॉड्यूल में जम्मू-कश्मीर के कई अन्य शिक्षित तकनीकी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) और डॉक्टर शामिल थे, जिन्हें ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाया गया था l

feature-top