मरवाही उपचुनाव परिणाम - चौथे चरण की मतगणना पूरी, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव 9724 वोटों से आगे चल रहे हैं

feature-top
छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8.15 बजे से शुरू हो गई है। ईवीएम से गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव चौथे राउंड के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह से बढ़त बनाए हुए हैं। चार राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस उम्मीदवार 9724 वोटों से आगे हैं। मतगणना अपडेट चौथे राउंड की मतगणना पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन वोटों की संख्या कम हुई। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 1711, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 4993। चौथे राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार कुल 9724 मतों से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 12971 वोट मिले,जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 6534 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड में भाजपा को 4856, कांग्रेस उम्मीदवार को 8520।कांग्रेस प्रत्याशी 3664 वोटों से आगे। नोटा को मिले 310 वोट ईवीएम से मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी 1760 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 4135 और भाजपा उम्मीदवार को 2375 वोट मिले हैं। नोटा को 97 वोट पड़े हैं। पहले राउंड में डाक मतपत्रों से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं। उन्हें 74 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 17 वोट मिले हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं।
feature-top