बिहार चुनाव - क्या तेजस्वी ने कांग्रेस को 70 सीटें देकर ग़लती की?

feature-top
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन के तहत 70 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस बमुश्किल बीस सीटों के पार जाती दिख रही है यानी उसका स्ट्राइक रेट उसकी अपनी उम्मीदों से काफ़ी नीचे है। अगर बिहार की राजनीति में हाल के दशकों में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखा जाए तो ये बहुत हैरान करने वाली बात नहीं है‌। 2015 के चुनावों में कांग्रेस ने आरजेडी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ महागठबंधन के तहत 41 सीटों पर चुनाव लड़ा और 27 सीटें जीतीं. लग नहीं रहा कि कांग्रेस इस बार पिछले चुनाव वाला प्रदर्शन दोहरा पाएगी।
feature-top