बिहार के DNA मे NDA

feature-top

करीब 18 घंटे की काउंटिंग के बाद बिहार में नतीजों की तस्वीर साफ हो गई की बिहार के DNA मे NDA है। NDA 125 सीटों के साथ सत्ता बचाने में कामयाब रहा। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली पार्टी नीतीश कुमार की जदयू ही रही। पिछली बार के मुकाबले जदयू की 28 सीटें घट गईं और वह 43 सीटों पर आ गई। वहीं, भाजपा 21 सीटों के फायदे के साथ 74 सीटों पर पहुंच गई। राजद सबसे बड़ा दल बनकर उभरा, जिसे 75 सीटें मिलीं। उसके नेतृत्व वाले महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं। इससे पहले, रुझानों में NDA ने सुबह साढ़े दस बजे ही बहुमत का आंकड़ा छू लिया था,लेकिन करीब आठ घंटे बाद यानी शाम साढ़े छह बजे के करीब तस्वीर बदल गई। NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया। हालांकि, दो घंटे बाद ही उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। 23 सीटों पर वोटों का मार्जिन दो हजार से कम था, इसलिए NDA की सीटें बहुमत से कम- ज्यादा होती रहीं।

सबसे बड़ा फायदा भाजपा को, सबसे ज्यादा नुकसान जदयू को

पार्टी सीटें (फायदा - नुकसान)

भाजपा 74 (+21)

जदयू 43 (-28)

हम 4 (+3)

VIP 4 (+4)

कुल NDA 125

राजद 75 (-5)

कांग्रेस 19 (-8 )

भाकपा (माले) 12 (+9)

भाकपा 2 (+2)

माकपा 2 (+2)

कुल महागठबंधन 110 अन्य 8


feature-top