बिहार चुनाव -" हम तो डुबेगे सनम तुम्हें भी साथ ले डुबेगे"

क्या कांग्रेस ने बिहार मे लालटेन बुझाई ?

feature-top
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन के तहत 70 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस बमुश्किल बीस सीटों मे ही सिमट गई है। वही राष्ट्रीय जनता दल 80 सीट पर लडकर 75 सीटों में जीत दर्ज की। अगर बिहार की राजनीति में हाल के दशकों में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखा जाए तो ये बहुत हैरान करने वाली बात नहीं है‌। 2015 के चुनावों में कांग्रेस ने आरजेडी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ महागठबंधन केश तहत 41 सीटों पर चुनाव लड़ा और 27 सीटें जीतीं था। कांग्रेस इस बार पिछले चुनाव वाला प्रदर्शन ही दोहराई है और क्या इस मुहावरे को कांग्रेस चरितार्थ कर रही है " हम तो डुबेगे सनम तुम्हें भी साथ ले डुबेगे"जानकार तो ये भी कह रहे है काग्रेंस के बिना राष्टीय जनता दल चुंनाव लड़ती तो आज रिजल्ट कुछ और होता।कही ना कही कांग्रेसियो ने बिहार मे लालटेन बुझाई है?
feature-top