रामलला के ननिहाल की दिवाली

feature-top
भगवान राम के राजधानी लौटने की खुशी में एक दिन पहले अयोध्या। दीपोत्सव हुआ। इसके एक दिन बाद भगवान की ननिहाल भी दीपों की शृंखला से रोशन।। रायपुर के पास चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के पौराणिक मंदिर में 3600 दीप जलाकर छत्तीसगढ़ अपने भांजे राम का विजयोत्सव मना रहा है। राज्य गठन के बाद से चंदखुरी में दीपावली पर ऐसा उत्सव पहली बार मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की हमर राम समिति ने कुछ दिन पहले ही इस दीपोत्सव की तैयारी की है। हमर राम समिति के संयोजक मंडल में शामिल आरपी सिंह ने बताया, चौदह वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली मनाई जाती है।इस पावन अवसर पर चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में 3600 दीये जलाए गए हैं। इसके पीछे छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों की परिकल्पना भी है। प्रत्येक गढ़ के प्रतिनिधित्व के तौर पर 100 दीये जलाए गए हैं। दीये जलाने से पहले स्थानीय लोगों, हमर राम समिति के संयोजक महंत रामसुंदर दास,आरपी सिंह,विनोद तिवारी आदि ने विधि विधान से माता कौशल्या, भगवान राम, भगवान हनुमान और लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूरे परिसर में दीयों की शृंखला बिछा दी गई।
feature-top