- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली में क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन, जानें स्वास्थ्य मंत्री का जवाब
दिल्ली में क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन, जानें स्वास्थ्य मंत्री का जवाब
दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगने की अटकलों का बाजार गर्म हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगने वाला है। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर कुछ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के मामले को रोकने के लिए जांच की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
छठ पूजा पर प्रतिबंध के मामले पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा के लिए इजाजत देने से कोरोना संक्रमण और बढ़ने का खतरा था। पूजा के लिए लोग बड़ी संख्या में घाटों पर आते हैं इसलिए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया है।
दरअसल, त्योहार के समय बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच कोरोना से बचाव के दिशानिर्देशों की अनदेखी के कारण दिल्ली में संक्रमण तेजी से फैला है। भविष्य में यदि स्थिति नहीं सुधरी तो कुछ बाजारों में शटडाउन (दुकानों को बंद करना) लागू किया जा सकता है। दिल्ली सरकार इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
