18 Nov 2020

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं।लेकिन आम लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके परिणाम भयावह हो रहे हैं।रायगढ़ जिले के 47 वर्ष के पुरूष का मामला डेथ आडिट रिव्यू में आया जिसमें यह तथ्य सामने आया कि उस व्यक्ति को 25 अक्टूबर को लक्षण दिखाई दे रहे थे। लेकिन उसने 2 नवंबर को एंटीजेन जांच कराई और 4 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुए।उन्हे हृदय संबंधी बीमारी थी। अस्पताल में भर्ती के समय 81प्रतिशत आक्सीजन स्तर था। मेडिकल स्टाफ के हर संभव प्रयास के बाद भी उनी 5 नवंबर को मृत्यु हो गई। विशेषज्ञ बार-बार चेता रहे है कि लक्षण आने के24 घंटे के अंदर टेस्टिंग कराना अत्यंत जरूरी है। कोरोना की जांच तुरंत नही कराने में लापरवाही भारी पड़ रही

18 Nov 2020 03:56PM,
by: Thaneshwar sahu