18 Nov 2020
रायपुर : उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान गादीरास मेन रोड़ से नागारास, सोनाकुकानार व गोरली तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयास करने की बात कही। इस सड़क की कुल लम्बाई 12.72 किलोमीटर है, जिसका चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य 13 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से यातायात सुविधाओं में विस्तार होगा, जिससे दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने से ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास
18 Nov 2020 01:09PM,by: Thaneshwar sahu
कोण्डागांव । जैपनीश इंसेफलायटिस बीमारी के बचाव हेतु जिले दिनांक 23 नवम्बर से 18 दिसम्बर 2020 जेई टीकाकरण अभियान चलाया जाना है । जेई टीकाकरण अभियान की प्रचार – प्रसार हेतु आज दिनांक 18.11 . 2020 को जिले के प्रेस मीडिया व पत्रकार बन्धुओ का कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में बैठक आयोजन किया गया बैठक में जैपनीश इंसेफलायटिस बीमारी के बारे में विस्तार से बताया गया । इस अभियान में 01 से 15 वर्ष के बच्चो को टीकाकरण किया जाना है । जिला कोण्डागांव में जेई अभियान हेतु कुल 158321 बच्चो को टीकाकरण किये जाने के लिये लक्ष्य रखा गया है । जेई वैक्सीन का बच्चो को टीकाकरण लगाये जाने पर जैपानीज इन्सेफलायटिस ( दिमागी बुखार ) से बचाव हो सकेगा । अभियान की तैयारी हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी है । उपस्थित सभी मीडिया प्रेस एवं पत्रकार बन्धुओ को कहा गया है की अभियान की समाचार के माध्यम से जोर शोर से प्रचार -प्रसार की जाये ताकि जिले में एक भी बच्चा जेपनीश इंसेफलायटिस टीकाकरण से वांछित ना हो पाये । बैठक में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ . टी.आर. कुंवर , जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.टोप्पो, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ . डी.के. बिसेन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री सोनल एवं मीडिया प्रेस एवं पकार बन्धुओ में से खीरेन्द्र यादव, श्याम सिंह, प्रोनित दत्ता, सुनील यादव , पूनमदास मानिकपुरी, पंकज द्विवेदी, दुर्गानाथ देवांगन, यादो देवांगन, राजीव गुप्ता , हरी कुमार पिल्लई, अनुज कुमार, शफात अली, सिद्धार्थ महाजन , नीरज उइके, रामलाल एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे । आम जनो से अपील की जाती है कि जैपनीज इन्सेफलायटिस ( दिमागी बुखार ) से बचाव के लिये अपने बच्चो को आवश्यक जेई टीका लगवाये “
18 Nov 2020 12:43PM,by: Jerome Fernandez
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए स्पेशल क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे। महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली यह स्पेशल महिला मेडिकल मोबाइल क्लीनिक देश में अपनी तरह की पहली अनूठी क्लीनिक होगी। क्लीनिक की गाड़ियों में केवल महिला मरीजों को ही निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। दाई-दीदी क्लीनिक गाड़ियों में केवल महिला स्टाफ तथा महिला डॉक्टर, महिला लैब टेक्नीशियन एवं महिला एएनएम ही कार्यरत रहेंगे। इस क्लीनिक के शुरू होने से महिला श्रमिकों एवं स्लम क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं एवं बच्चियों को अपने घर के निकट ही महिला डॉक्टरों के माध्यम से इलाज की सुविधा मिलेगी।
18 Nov 2020 12:02PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







