18 Nov 2020
गोवा के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता मृदुला सिन्हा ने अपने 78 वें जन्मदिन से मुश्किल से 10 दिन पहले बुधवार को अंतिम सांस ली। उन्होंने स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर, लक्ष्मीकांत पारसेकर और प्रमोद सावंत व गोवा के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की ज़िम्मेदारी भी सम्भाली थी. गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन
18 Nov 2020 12:01PM,by: Ashna Ali
बेमेतरा : नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश/गाईडलाईन/एडवाईजरी जारी किये गये है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने आदेश जारी कर कहा है कि वर्तमान में जिले में कोरोना पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक है। लोक आस्था के महापर्व ‘‘छठ पूजा‘‘ के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुये निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किये जाते हैः-लोक आस्था के महापर्व ‘‘छठ पूजा‘‘ नदियों/तालाबों/स्थलों पर पूजा समापन करने के बजाय अपने-अपने घरों पर ही अध्र्य देने की सलाह दी जाती है। छठ घाटों पर व्यक्ति आयोजनकर्ता अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बांस बल्ली से बेरिकेटिंग लगाकार कराया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति छठ घाट/आयोजन स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तो ईलाज का संपूर्ण खर्च संबंधित आयोजनकर्ता व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जावेगा। छठ घाट/आयोजन स्थल पर सिर में ‘‘दउरा‘‘ लेकर जाने वाले व्यक्ति अथवा समिति को कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जायेगा। ऐसा पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति एवं आयोजनकर्ता समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा। छठ घाट/आयोजन स्थल पर सिर में ‘‘दउरा‘‘ लेकर जाने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनिटाईजर, थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर छठ घाट में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी व्यक्ति/समिति की होगी। आयोजन स्थल पर स्थापित किये जाने वाले ‘‘दउरा‘‘ के मध्य 02 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। छठ घाट/आयोजन स्थल पर टेण्ट/पंडाल लगाने पर व्यक्तियों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाए जायेंगे। छठ पूजा स्थलों पर केवल पूजा करने वाले एवं एक परिवार से अधिकतम 02 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। छठ पूजा करने के लिए नदी या तालाब में कमर के नीचे तक जल में प्रवेश करने की अनुमति होगी, अध्र्य के दौरान पानी में डूबकी न लगाये जायें। छठ पर्व मनाने जाने हेतु सामूहिक रूप से जुलूस निकालने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
18 Nov 2020 11:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर 19 नवंबर को प्रदेशवासियों को ’इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ के रूप में एक और पर्यटन स्थल की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेचर सफारी का लोकार्पण करेंगे। वन विभाग द्वारा राजधानी रायपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर खरोरा-तिल्दा मार्ग पर स्थित मोहरेंगा वन क्षेत्र में 555.850 हेक्टेयर में यह उत्कृष्ट नेचर सफारी विकसित की गई है।
18 Nov 2020 11:02AM,by: Thaneshwar sahu
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती 19 नवम्बर 2020 (गुरूवार) को मनाया जायेगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 11ः30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शिरकत करेंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आदेश जारी कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई है। विदित है कि स्व इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय,साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिये सदैव याद किया जाता है। प्रधानमंत्री पद पर लंबी अवधि के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे-बैंको को राष्ट्रीयकरण, प्रीवीयर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरितक्रांति कार्यक्रम। उनके द्वारा प्रारंभ किया गया 20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनकी जीवन स्तर को उंचा उठाना था। वे प्रतिक्रियावादियों की विरोधी थी और राष्ट्रीय सामंजस्य के लिये सदैव प्रयत्नशील रही है।
18 Nov 2020 10:04AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सांस्कृतिक भवन से लगी 4 एकड़ भूमि में टेनिस स्पोर्ट अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 17 करोड़ 75 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। अकादमी के निर्माण के लिए 15 माह का समय निर्धारित किया गया है।
18 Nov 2020 10:04AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






