18 Nov 2020
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो बदमाशों ने एक युवक की जेब में हाथ डाल दिया। युवक ने विरोध किया तो उससे मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवक के साथी को भी पीटा और जेब से पर्स निकालकर भाग निकले। दोनों युवकों को चोटें आई हैं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक,गोड़पारा सिंधी मोहल्ला निवासी कुर्बान अंसारी वेल्डिंग का काम करता है। वह शाम करीब 6.30 बजे अपने साथी राजा सोनी के साथ चांटीडीह शराब भट्ठी के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां दो युवक आए और कुर्बान की पैंट की जेब में हाथ डाल दिया।विरोध करने पर बदमाशों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। दो बदमाशों ने युवक की जेब में हाथ डाला,विरोध करने पर मारपीट की
18 Nov 2020 07:23AM,by: Imran Khan
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 19 नवंबर 2020 तक किये जा सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं और इस संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
18 Nov 2020 04:26AM,by: Thaneshwar sahu
बीजापुर : जिले के थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाउरगुड़ा व कमलापुर के जंगल पहाड़ के मध्य 3 नवम्बर 2020 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना घटित हुई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना उसूर व बासागुड़ा पुलिस बल 3 नवम्बर 2020 को सुबह 10 बजे ग्राम पाउरगुड़ा व कमलापुर के मध्य जंगल पहाड़ के पास पहुंचे थे कि पूर्व से घात व एम्बुश लगाये लगभग 40-45 की संख्या में सशस्त्र वर्दीधारी सादे वेशभूषा में माओवादीयों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। फायरिंग बंद होने के पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 1 अज्ञात पुरूष माओवादी का शव, 2 नग तीर बम, 1 नग भरमार बंदूक, 2 बंडल वायर, आईटी ब्लास्ट करने का फ्लैश कैमरा स्वीच, 4 नग छर्रा, 2 नग सुतली बम एवं पिट्ठू विस्फोटक सामग्री नक्सल साहित्य बरामद किया गया। उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये गये है। इस घटना के जांच अधिकारी एसडीएम भोपालपटनम के द्वारा घटना के बारे में जानकारी रखने वाले जनसाधरण से आगामी 28 नवम्बर 2020 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम में उपस्थित होकर जानकारी या साक्ष्य प्रस्तुत किये जाने का आग्रह किया गया है। बीजापुर : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की होगी जांच
18 Nov 2020 03:39AM,by: Thaneshwar sahu
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 संक्रमणों की तीसरी लहर को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने मंगलवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर (एल-जी-जी) से उन बाजारों को बंद करने की अनुमति मांगी, जहां सामाजिक दूरी मानदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है, और शादियों में केवल 50 लोगों की संख्या की अनुमति पर।
18 Nov 2020 03:13AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


