देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 24 घंटों में 480 लोगों की मौत

feature-top

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में 37,975 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91 लाख से अधिक हो गए हैं। इसमें से 86.04 लाख लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91 लाख 77 हजार 841 हो गए हैं। वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 3 हजार 218 हो गई है। देश में लगातार 14 दिनों से सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है।


feature-top