चक्रवाती तूफान अपडेट - कमजोर पड़ी निवार की रफ्तार

feature-top

चक्रवाती तूफान निवार की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान की कैटेगरी अब "बहुत भीषण चक्रवाती तूफान" से "भीषण चक्रवाती तूफान"हो गई है। इसके साथ चक्रवात की गति भी कम हो गई है। रात 2.30 बजे तक इस चक्रवात की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के मुताबिक ये चक्रवाती तूफान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और आगे जाकर कमजोर पड़ जाएगा।


feature-top