किसान प्रदर्शन अपडेट - 2 बजे तक नोएडा गुरुग्राम गाजियाबाद फरीदाबाद नहीं जाएगी मेट्रो

feature-top

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग में कुछ तब्दीलियां की है। इसकी वजह से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक मेट्रो सेवाओं पर ब्रेक रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने देर शाम कहा कि दिल्ली से पड़ोस के शहरों में मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। डीएमआरसी के मुताबिक ब्लू लाइन पर आज सुबह से दोपहर दो बजे तक आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी। इधर येलो लाइन पर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक भी सेवाएं बंद रहेगी।


feature-top