किसान यूनियन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- बुराड़ी कभी नहीं जाएंगे, वो खुली जेल है

feature-top

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने का रविवार को चौथा दिन है। किसान दिल्ली की सीमा पर 26 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान दिल्ली- हरियाणा की सीमा सिंधु बॉर्डर पर डटे हैं।कुछ किसान दिल्ली के निरंकारी समागम मैदान में मौजूद हैं। शनिवार को किसानों ने तय किया है कि वे अभी सिंधु बॉर्डर पर ही प्रदर्शन करेंगे और बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में नहीं जाएंगे। इसके अलावा किसानों ने तय किया है कि वे रोजाना 11 बजे मीटिंग करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।


feature-top