कोंडागांव : जिले में अब तक 341 क्विंटल धान एवं 11 क्विंटल मक्का किया गया ज़ब्त, कोचियों पर लगाम लगाने बनाये गए 21 चेक पोस्ट

feature-top
कोण्डागांव | धान खरीदी के लिए राज्य द्वारा तय की गई 01 दिसम्बर की तिथि पास आते ही राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश पर पड़ोसी राज्यों से लगने वाली सीमावर्ती सड़कों पर 21 चेक पोस्टों का निर्माण किया गया है। इन चेक पोस्टों पर आने जाने वाले सभी माल वाहक वाहनों के निरीक्षण के लिए पुलिस, वन, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड, जिला सहकारी बैंक एवं राजस्व विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। कर्मचारियों का दल 24 घण्टे अलग अलग शिफ्ट में निगरानी करेंगे। उड़ीसा सीमा पर सलना, मारंगपुरी, हल्दा, बाँसकोट, गम्हरी, छतोड़ी, छिनारी, एरला, फ़रसापदर, अरंगुला, मिरमिंडा, मगेदा, हीरापुर, बेलोंडी, बदेसोहंगा, नेवरानाला में चेकपोस्ट बनाये गए हैं। 341 क्विंटल धान किया गया जब्त राजस्व विभाग द्वारा निर्मित चेकपोस्टों में अब तक राज्य की सीमा से जिले में अवैध रूप से परिवहित किये जा रहे 341 क्विंटल धान को पकड़ा गया है वही 11 क्विंटल मक्का भी जब्त किया गया है। जिसमें कोण्डागांव तहसील अंतर्गत 80 क्विंटल, केशकाल तहसील अंतर्गत 11 क्विंटल, बडेराजपुर में 153 क्विंटल, फरसगांव अंतर्गत 97 क्विंटल ज़ब्त किया गया है। 11 क्विंटल मक्का भी बडेराजपुर में परिवहित करते पाया गया है। अवैध धान एवं मक्का जब्त कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया गया है। जिले में धान मिलों का सत्यापन जारी जिले के सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले धान मिलों को राज्य शासन के आदेशानुसार सत्यापन किये जाने हेतु खाद्य निरीक्षकों की नियुक्ति की गयी है साथ ही सभी मिलों से पुराने बारदानों को जमा कराया जा रहा है।
feature-top