01 Dec 2020

Generic placeholder image

लंबे घमासान के बीच केंद्र सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों पर मंगलवार को बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली ये बैठक बेनतीजा रही। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई इस बातचीत में कोई फैसला नहीं निकलने के बाद अब अगली बैठक 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। आज की बैठक को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अच्छा बताया।उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बातचीत अच्छी रही। हमने 3 दिसंबर को फिर से बातचीत करने का फैसला लिया है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम चाहते हैं कि छोटे संगठन बनें। लेकिन किसान नेता की मांग है कि हर किसान से बातचीत होनी चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि हमें हरेक किसान से बात करने में कोई परेशानी नहीं है। नरेंद्र सिंह तोमर ने साथ ही किसानों से आंदोलन खत्म करने की मांग की। आंदोलन खत्म करें किसान: कृषि मंत्री

01 Dec 2020 06:13PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर- निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास में अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए है। संभावना जताई जा रही है कि आज कुछ नामों पर मुहर लग सकती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई । वहीं आज सीएम हाउस में नियुक्तियों को लेकर हो रही अहम बैठक में कई नामों पर सहमति बनने की संभावना है। जानकारों के अनुसार विधानसभा का चुनाव जीतने वाले और 15 साल तक मेहनत करने वालों को निगम मंडल में प्राथमिकता दी जाएगी।

01 Dec 2020 12:32PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायगढ़ - छत्तीसगढ़। शहर के चक्रधऱ नगर थाना क्षेत्र में एक छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करने वाली लोक कलाकार ने आत्मदाह कर खुदकुशी करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने देखा तो आनन फानन में युवती को बचाया और एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। युवती का नाम पुष्पा बेहरा है और वह छत्तीसगढ़ी फिल्मों में सहायक कलाकार के रुप में काम करती थी। बताया जाता है कि पुष्पा बेहरा मूलत: लैलूंगा की रहने वाली है और पारिवारिक विवाद की वजह से पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ शहर के चक्रधऱ नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। आत्मदाह के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। बताया जा रहा पारिवारिक विवाद की वजह से युवती ने आत्मदाह की कोशिश की है। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

01 Dec 2020 12:32PM,
by: Imran Khan