01 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार एक दिसम्बर मंगलवार को दुर्ग जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नंदौरी, पाहरा और नंदनी-खुुंदनी में बनाए गए नवीन धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार एक दिसम्बर को दोपहर एक बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे दुर्ग जिले के ग्राम नंदौरी, 2.30 बजे ग्राम पाहरा और अपरान्ह 3 बजे नंदिनी-खुंदनी पहुंचकर नवीन धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वे अपरान्ह 3.15 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे वापस रायपुर लौट आयेंगे।

01 Dec 2020 01:37AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो के विरोध में मोदी सरकार की आर्थिक लूट पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ायें गये और अब पेट्रोल-डीजल के दामों में रोज मोदी सरकार वृद्धि कर रही है जिससे महंगाई भी बढ़ रही है। बिहार चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार एक सप्ताह से रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रही है। मोदी के मित्रों ने बीते तीन माह में पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी से 25 हजार करोड़ रूपयें कमायें। केंद्र की भाजपा सरकार देशवासियों से मुनाफाखोरी व जबरन वसूली की हर रोज नई मिसाल पेश कर रही है। देश की जनता का खून चूसकर अपना खजाना भरना कहां तक सही या तर्कसंगत है। मोदी सरकार “जबरन वसूली“ की सब हदें पार कर गई। पहले तो मोदी सरकार ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ें जायेंगे लेकिन यह दावा भी मोदी सरकार के अन्य दावों की तरह झूठ निकला। पेट्रोल-डीजल के महंगे दामों की मार गरीब आदमी और मध्यम वर्ग झेल रहा है। डीजल का उपयोग सिंचाई पंपों में और ट्रेक्टर से खेतों की जुताई हारवेस्टर द्वारा फसल मिसाई जैसे कृषि कार्यों में होता है। डीजल महंगा होने के कारण खेती की लागत बढ़ गयी है। किसान के धान का दाम केन्द्र सरकार ठीक से बढ़ाती नहीं और महंगाई बढ़ाती जा रही है। डीजल महंगा होने से परिवहन की लागत बढ़ गयी है। अनाज सब्जी हर वस्तु के दाम बढ़े है। आम उपभोक्ता महंगाई से त्रस्त है। गृहणियों के घर का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस सिलेंडर भी लगातार महंगे होते जा रहे है।

01 Dec 2020 01:37AM,
by: Thaneshwar sahu