01 Dec 2020
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि 2021 में, वह वृद्ध की प्राथमिकता के लिए घुटने की प्रत्यारोपण सर्जरी करना चाहते हैं। यह कहते हुए कि घुटने के प्रतिस्थापन चिकित्सा के उपेक्षित क्षेत्रों में से एक है, अभिनेता ने कहा, "आपके माता-पिता ने आपको चलना सिखाया ... अब यह सुनिश्चित करने की आपकी बारी है कि वे चल सकते हैं ... मैं घुटने की सर्जरी का अनुकूलन करना चाहता हूं। "
01 Dec 2020 12:30PM,by: Ashna Ali
कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है।ताडोकी थाना क्षेत्र के पत्कालबेड़ा में जवानों ने IED विस्फोटक बरामद किया है।नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाया था। जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी IED बरामद हुआ। हाल ही में इसी इलाके में मुठभेड़ में SSB के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। कांकेर : नक्सलियों के मंसूबों को जवानों ने नाकाम किया
01 Dec 2020 12:30PM,by: Imran Khan
दंतेवाड़ा-नारायणपुर बार्डर पर नक्सलियों ने देर रात हंदवाड़ा ग्राम सरपंच के पति की हत्या कर दी है। उसे नक्सली रात को उठाकर ले गए थे। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में उसकी हत्या की है। मारे गए सरपंच पति का नाम संतोष कश्यप है। उसका शव बेड़मा गांव में मिला है। कुछ समय पहले संतोष दंतेवाड़ा में एसपी से मिलने के लिए आया था। दंतेवाड़ा - नारायणपुर बार्डर पर मुखबिरी के शक में हत्या
01 Dec 2020 12:30PM,by: Imran Khan
बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र में नक्सलियों ने टाटा सूमो को निशाना बनाया।बासागुड़ा - तर्रेम के बीच राजपेटा के पास IED ब्लास्ट कर सूमो के परखच्चे उड़ा दिए।घटना में सूमो में सवार मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया गया है।वहीं गंगालूर क्षेत्र में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस अफसर अभी हत्या की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बीजापुर - बासागुड़ा क्षेत्र में किया ब्लास्ट
01 Dec 2020 12:30PM,by: Imran Khan
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व v विधायक सत्यनारायण शर्मा कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरा अनुरोध है कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा में लौटूंगा। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।
01 Dec 2020 09:47AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



