बीजापुर (ब्रेकिंग) : नक्सलियों ने उड़ाई सिविलियन की टाटा सूमो वाहन, IED विस्फोट में 2 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, बड़ी घटना से हिला बासागुड़ा क्षेत्र..

feature-top
बीजापुर । जिले के बासागुड़ा-तर्रेम के बीच नक्सलियों ने बड़ा आईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में सिविलियन की सूमो वाहन के परखच्चे उड़ गए है।। जानकारी के अनुसार, बासागुड़ा थानाक्षेत्र के तर्रेम के बीच राजपेटा के नज़दीक नक्सलियों ने आईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में सिविलियन की टाटा सूमो वाहन आ गई। इस हादसे में सूमो सवार 2 ग्रामीण ग्रामीण घायल हुए है, जिनके नाम मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया जा रहा है। SP कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।
feature-top
feature-top