राजधानी, शताब्दी ट्रेन का बदला टाइम टेबल, जाने नई समय सारणी..

feature-top

नई दिल्ली: 1 दिसंबर यानि आज से कई शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई से चलने वाली कुछ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके साथ ही भारतीय रेल ने 14 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को लोगों की डिमांड को देखते हुए आगे भी चलाने का फैसला किया गया है।

शताब्दी, राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदलाव

 ट्रेन संख्या 02951/02952 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस रोजाना मुंबई सेंट्रल से शाम 5:30 बजे की बजाय शाम 5 बजे चलेगी, अब ये ट्रेन बोरिवली पर भी रुकेगी।

ट्रेन संख्या 02953/02954 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से रोजाना शाम 5:40 की बजाय शाम 5:10 बजे से चलेगी, ये ट्रेन अब अंधेरी की जगह बोरिवली पर भी रुकेगी 

ट्रेन संख्या 02009/02010 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी. अब ये ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:30 बजे की जगह सुबह 6:40 बजे चलेगी 

ट्रेन संख्या 02244/02243 बांद्रा टर्मिनस - कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट रोजाना चलेगी. ये ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5:10 बजे निकलेगी 

ट्रेन संख्या 01104/01103 बांद्रा टर्मिनस-झांसी सुपरफास्ट स्पेशल हफ्ते में दो दिन चलेगी. ये ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5:10 बजे खुलेगी 


feature-top