भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 22 हजार रन पूरा कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया। अब तीसरे वनडे में कोहली के सामने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से वनडे के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर नजर रहेगी। महज 23 रन बनाते ही कोहली सचिन के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।

feature-top

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब कैनबरा में भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी तो सम्मान बचाने की सोच रहेगी। पहला दो वनडे हारकर टीम इंडिया सीरीज गंवा चुकी है और अब आखिरी मैच में जीत के साथ टीम लाज बचा सकती है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 12हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। वह इस मामले में हमवतन सचिन को पीछे छोड़ेंगे।

feature-top