किसान आंदोलन का 7दिन - पंजाब और हरियाणा से रवाना होंगे आज किसान

feature-top

सरकार की ओर से वार्ता प्रस्ताव के बाद भी 7 दिनों से चल रहा किसान आंदोलन थमता नहीं दिख रहा है। एक तरफ पंजाब के खेल जगत के नामी सितारे किसानों के समर्थन में आ गए हैं तो दूसरी तरफ पंजाब और ​हरियाणा से और किसान दिल्ली आने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों द्वारा जाम की गई दिल्ली की सड़कों पर किसानों की तादाद बढ़ने वाली है। जिससे दिल्ली के लोगों की मुसीबतें भी बढ़ जाएंगी।


feature-top