मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने रामकृष्ण आश्रम में नवनिर्मित ओपीडी का किया शुभारंभ, बोले- आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाएं सराहनीय

feature-top

नारायणपुर : प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम के नवनिर्मित बहिरंग कक्ष (ओपीडी) का उद्घाटन किया। इस दोरान मंत्री श्री सिंहदेव ने नवनिर्मित ओपीडी के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और विभिन्न कक्षों में संचालित होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा इस सुदुर आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाओं की सराहना की। 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिसर अंतर्गत एक्स-रे कक्ष, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, आपरेषन कक्ष आदि का अवलोकन किया और जानकारी ली। मंत्री सिंहदेव ने आरोग्य धाम परिसर में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्टाफ से आत्मीय बातचीत कर रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मंत्री सिंहदेव ने रामकृष्ण मिषन आश्रम परिसर स्थित रामकृष्ण परमहंस मंदिर में दर्षन भी किये।


feature-top