किसान आदोलन 9 दिन - किसान और सरकार के बीच इन 7 मांगों पर अटकी बात

feature-top

सरकार किसानों को बार - बार समझा रही है कि कृषि कानून में उनकी खुशियों की चाभी है और किसान कह रहे हैं कि नहीं, ये पिटारा खुला तो बर्बादी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। किसानों ने जो मसौदा रखा,उसमें मूल रूप से 7 बड़ी मांग रखी गईं।

इन 7 मांगों पर अटकी बात

- सबसे बड़ी मांग ये है कि तीनों नए कृषि कानूनों को सरकार तुरंत रद्द करे।

- न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को किसानों का कानूनी अधिकार बनाया जाए।

- खेती के लिए इस्तेमाल में आने वाला डीजल 50 फीसदी सस्ता किया जाए।

- स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए, जिसमें कहा गया है कि किसानों को उनकी लागत पर 50 फीसदी ज्यादा दाम दिया जाए।

- खुदकुशी करने वाले किसानों को सरकार से आर्थिक मदद मिले।

- किसानों पर लगाए गए सभी मुकदमे वापस हों।

- देश भर में जिन किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, उनकी तत्काल रिहाई की जाए।


feature-top