किसानों के समर्थन में इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे युवराज सिंह

feature-top

टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह का शनिवार यानी आज जन्मदिन है। लेकिन इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।इसकी वजह है किसानों का आंदोलन, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा कि इस साल मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाए, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं. मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।


feature-top