- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायपुर के 33 बड़े बकायेदारों की संपत्ति पर लटकी कुर्की की तलवार
रायपुर के 33 बड़े बकायेदारों की संपत्ति पर लटकी कुर्की की तलवार
रायपुर - बीते दिनों विवादों में घिरे क्वींस क्लब इंडिया के लाकडाउन में संचालन पर मचे घमासान का परिणाम भले ही प्रशासनिक स्तर न आ पाया है। लेकिन नगर निगम द्वारा क्वींस क्लब इंडिया के लीजधारी सहित सभी बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर दी गई है। इन बकायेदारों के पास जाने - अंजाने में अकूत संपत्ति हैं।इसके बावजूद वे कई सालों से संपत्तिकर नगरीय प्रशासन के कोष में जमा नहीं कर रहे हैंं। हां, इतना जरूर है कि समय - समय पर राजस्व वसूली करने की कार्यवाही के तौर सिर्फ नोटिस ही जारी की जाती रही है। लेकिन इधर बीच भूपेश सरकार ने राजस्व की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। ताकि राजकीय कोष में आने वाले पैसे से प्रदेश में विकास की खींची गई रूपरेखा में तेजी लाई जा सके। इसके अनुपालन में आयुक्त सौरभ कुमार के आदेश पर राजस्व वसूली निगम हित में तेज लाने के लिए बड़े बकायेदारों पर सख्ती बरतने की तैयारी कर ली गई है। निगम के बड़े बकायेदारों की पांचवी सूची जारी कर दी गई है। इसमें नगर निगम जोन 9 के 13 एवं जोन 10 के 20 कुल 33 बड़े बकायेदारों के नाम सम्मिलित किये गये है। नगर निगम रायपुर ने उक्त सभी 33 बकायेदारों को बकाया राशि नगर निगम में जमा करने एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में नगर निगम को बकाया ये हैं निगम के बड़े बकायेदार, कर नहीं जमा करने पर इनकी संपत्ति होगी कुर्क जोन 9 में क्वींस क्लब इंडिया गौरव सिंह बत्रा पिता हरवंश सिंह बत्रा 2017-18 से 2020-21 बकाया राशि 10 लाख 10 हजार 310 रुपये हरबंश सिंह बत्रा पिता गुरू बलम सिंह बत्रा 2018-19 से 2020-21 बकाया राशि 5 लाख 30 हजार 578 रुपये, जोन 10 के तहत गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 49 में तारा देवी - स्व. मेला राम केषवानी जगदीश - मेला राम केशवानी 2017-18 से 2019-20 बकाया राशि एक लाख 98 हजार 355 रुपये, रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 50 में सतवंत कौर - नरेन्द्र सिंह सहानी पार्क पैलेस कवलजीत सिंह सहानी - नरेन्द्र सिंह सहानी 2019- 20 बकाया राशी 3 लाख 7 हजार 635 रुपये , नवभारत फ्यूज कंपनी 2018-19 से 2019-20 बकाया राशि 3 लाख 14 हजार 873 रुपये,उत्सव एजेंसी पार्क लिमिटेड देवेन्द्र सिंह - नरेन्द्र सिंह 2019-20 बकाया राशि 3 लाख 32 हजार 176 रुपये, हरपाल सिंग - सरदार सिंह 2019-20 बकाया राशि 3 लाख 15 हजार 621 रुपये, प्रीत पाल सिंह चण्डोक - स्व.हरवंश सिंह 2019- 20 बकाया राशि 3 लाख 71 हजार 447 रुपये, अनिता शाह - धीरेन्द्र शाह 2016- 17 से 2019- 20 बकाया राशि 1 लाख 55 हजार 109,
अविवा बिल्डर्स द्वारा मो. इरफान उल्ला खान 2019-20 बकाया राशि 1 लाख 75 हजार 989 रुपये, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 में ललित कुमार जैन - किशनचंद 2017-18 से 2019-20 बकाया राशि 2 लाख 94 हजार 798 रुपये, रेखा शारदा - शिव कुमार शारदा 2017-18 से 2019-20 बकाया राशि 1 लाख 26 हजार 168 रुपये, चंद्रप्रभा पुजारी 2017- 18 से 2019-20 बकाया राशि 1 लाख 50 हजार 2 रुपये, अरिहंत बिल्डर्स चिन्मय दावड़ा - प्रकाश दावड़ा एवं राजेश जैन 2017- 18 से 2019- 20 बकाया राशि 3 लाख 67 हजार 260 रुपये, ले. अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 में बलीराम धर्मानी 2019-20 बकाया राशि 1 लाख 13 हजार 922 रुपये, ललित भंसाली 2019-20 बकाया राशि 1 लाख 73 हजार 932 रुपये बकाया हैं। इस तरह नगर निगम रायपुर की जोन 9 एवं जोन 10 के 33 बड़े बकायेदारों की जारी की गई पांचवी सूची में सम्मिलित किये गये हैं। इन सभी बकायेदारों को अपनी बकाया राशि नगर निगम को अदा करने एक सप्ताह का समय दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में सख्ती पूर्वक कुर्की की कार्यवाही करते हुए नगर निगम रायपुर द्वारा उक्त बकायेदारों से बकाये के राजस्व की वसूली की जायेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
