अमित शाह का ममता सरकार पर हमला, कहा- 300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या

feature-top

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए गृह मंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कुछ दिन पहले जेपी नड्डा के काफि‍ले पर हुआ हमला केवल भाजपा अध्यक्ष पर हमला नहीं है। यह बंगाल के अंदर लोकतंत्र की व्यवस्था पर हमला है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि हम हिंसा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगे और आने वाले चुनाव में इस सरकार को हराकर दिखाएंगे।  

शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बंगाल दौरे के दौरान उनपर TMC के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से हमला किया था, उसकी भाजपा निंदा करती है और मैं व्यक्तिगत रूप से भी इसकी निंदा करता हूं। टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया हमला केवल भाजपा अध्यक्ष पर हमला नहीं है... यह बंगाल के अंदर लोकतंत्र की व्यवस्था पर हमला है। इसकी ज़िम्मेदारी TMC सरकार और TMC कार्यकर्ताओं की है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा चरम सीमा पर है, 300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं कर दी गई हैं और उसकी जांच में एक इंच भी प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। जनता तय कर चुकी है कि चुनाव के मैदान में इस बार कमल खिलेगा। यह परिवर्तन बंगाल के विकास के लिए है... यह परिवर्तन बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने के लिए है... यह परिवर्तन हिंसा खत्‍म करने के लिए है। 


feature-top