महराजगंज: सुहागरात के दिन ही दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई मारपीट, मामला पहुंचा थाने

feature-top
यूपी के महराजगंज जिले में अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले दूल्हा-दुल्हन सुहागरात वाले दिन आपस में लड़ पड़े। ससुराल पहुंचते ही दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों के झगड़े में ससुराल के अन्य सदस्य भी इस विवाद में कूद पड़े। फिर सभी ने मिलकर दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया। रोते- बिखलते दुल्हन की किसी तरह से सुहागरात बीती।अगले दिन सुबह होते ही दुल्हन ने मारपीट की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी। विवाद के बाद लड़की के मायके वाले ससुराल पहुंच और विवाद शुरू हो गया। दूल्हन ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं हुई और अपने मायके आ गई। मंगलवार को अपनी मां के साथ दुल्हन पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची। जहां पर थानाध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी देते हुए महिला पुलिस को अपनी चोट की निशान दिखाए। पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
feature-top