पुरी जगन्नाथ मंदिर आज से खुलेगा,बाहर से आए भक्तों को 3 जनवरी से भगवान जगन्नाथ के दर्शन की इजाजत

feature-top
ओडिशा के पुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर 9 महीने बाद आज से भक्तों के लिए खुलेगा। बाहरी लोगों को 3 जनवरी से दर्शन की इजाजत मिलेगी। इस दौरान रोज 5000 भक्त ही दर्शन कर पाएंगे। मंदिर प्रशासक समिति और जिला प्रशासन की तरफ से कोविड के नियमों के मुताबिक, बाहर से आए भक्त टेस्ट के बाद ही मंदिर में जा पाएंगे। यह पहली बार है कि यहां 23 दिसंबर से तीन दिन मंदिर के सेवक पंडा (पुजारी) और उनके परिवार के सदस्य ही मंदिर में जा सकेंगे। इसके अगले 6 दिन सिर्फ पुरी नगर निगम क्षेत्र के लोगों को अनुमति मिलेगी। अलग- अलग वार्ड के लोग अलग दिन और समय पर अंदर जाकर दर्शन कर पाएंगे।
feature-top