किसानों की आत्महत्या के मामले में विपक्ष ने लगाया स्थगन प्रस्ताव,

मंत्री चौबे ने कहा - जिस किसान को मृतक बता रहे हैं.. वो जिंदा है

feature-top

रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में गांजा तस्करी, कस्टम मिलिंग के बाद अब किसानों के आत्महत्या को लेकर पक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष ने किसानों की आत्महत्या मामले में स्थगन प्रस्ताव लगाया है। वहीं सरकार से मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष बलरामपुर के जिस किसान को मृतक बता रहे हैं वो जिंदा है। हमारे विधायक बृहस्पत सिंह इसकी जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सदस्यों से माफी मांगने की मांग को लेकर सदन में नारेबाजी की। वहीं विपक्षी सदस्य भी किसानों की आत्महत्या को लेकर नारेबाजी करने लगे। दोनों विपक्षी सदस्य भी किसानों की आत्महत्या को लेकर नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों का जमकर नारेबाजी और शोरशराबा होने के बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट स्थगन किया गया।


feature-top