28 दिसंबर को कांग्रेस 136वें कांग्रेस स्थापना दिवस मनायेंगी

feature-top

रायपुर - कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया की प्रदेश कांग्रेस कमेटी 28 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 28 दिसंबर 2020 सोमवार को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।


feature-top