ब्रिटेन से लौटी महिला को किया गया क्वारंटाइन

feature-top
प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर राज्य सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस बीच हाल ही में ब्रिटेन से 91 यात्री प्रदेश लौटे हैं। इनमें से 40 राजधानी रायपुर आ चुके हैं। इधर अंबिकापुर में भी एक महिला ब्रिटेन से लौटी है। जानकारी मिलते ही महिला को होम क्वारंटाइन किया गया। जानकारी के अनुसार करीब एक महीना पहले महिला ब्रिटेन से लौटी है। एयरपोर्ट व स्थानीय स्तर पर कोरोना की जांच कराई गई थी। वहीं जांच में रिपोर्ट निगेटिव आया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने महिला को क्वारंटाइन पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बयान दिया है कि नए वेरिएंट में कोरोना ज्यादा फैलने की क्षमता है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आश्वस्थ किया है कि सरकार इसके लिए सजग और अलर्ट है।
feature-top