जम्मू और कश्मीर: फ़ौज ने मानी फ़ेक एनकाउंटर की बात

feature-top

शुक्रवार को आई रिपोर्टों के मुताबिक भारत प्रशासित कश्मीर में भारतीय फ़ौज ने एक भारतीय जवान को तीन मज़दूरों के ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी पाया है।

कश्मीर के शोपियां ज़िले में छह महीने पहले ये हत्याएँ हुई थीं। 18 जुलाई 2020 को एक ऑपरेशन में जम्मू के राजौरी ज़िले के ये तीन नौजवान मारे गए थे। आर्मी ने तब इनकी पहचान अज्ञात चरमपंथियों के तौर पर की थी।

लेकिन मारे गए लोग कौन थे?

इस ऑपरेशन में जो लोग मारे गए थे, उनके नाम हैं इम्तियाज अहमद (21), अबरार अहमद (25) और मोहम्मद इबरार (17). ये सभी राजौरी जिले के थे और शोपियां मजदूरी के सिलसिले में गए थे। ये तीनों आपस में चचेरे भाई थे और राजौरी के एक ही गांव के रहने वाले थे।

इबरार के पिता ने मिडीया से पहले बताया था कि इबरार कुवैत से छह महीने पहले लौटे थे और अब यही रहकर अपनी पिता की मदद कर रहे थे।

 


feature-top