राज्य मे कड़ाके की ठंड पड़ रही है

feature-top
प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर रात के तापमान में कमी आई है। दुर्ग व बलरामपुर में शीतलहर की स्थिति है। बाकी जिलों में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा उत्तर- पूर्व होने के कारण ठंड में कमी आई है। हालांकि जब हवा की दिशा पूरी तरह उत्तरी हो जाएगी, तब ठंड और बढ़ेगी। राजधानी में शुक्रवार को रात का तापमान 12 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं दिन का तापमान 28.7 डिग्री रहा ये सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। बलरामपुर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री रहा।दुर्ग में आश्चर्यजनक रूप से अंबिकापुर व पेंड्रारोड से भी कम तापमान रहा। वहां अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री रहा,जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। अंबिकापुर का तापमान 9.8 व पेंड्ररोड का भी तापमान इतना ही रहा। पेंड्रारोड में सामान्य से एक कम व अंबिकापुर में एक डिग्री ज्यादा है। पहाड़ी के साथ मैदानी इलाके में अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। अंबिकापुर को छोड़कर बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। दिसंबर के आखिर में तापमान और गिर सकता है।
feature-top