इतिहास में 27 दिसंबर का दिन

feature-top

27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2008 - वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।

2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।

2004 - भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।

2002 - 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।

2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।

2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।

1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।

1985 - यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

1979 - अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।

सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।

1975 - झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।

1961 - बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।

29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।

1939 - तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

1934 - पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।

1911 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

1861 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

 

27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1965 - सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता।

1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।

1895 - उज्जवल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।

1797 - ग़ालिब - उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि।


feature-top